Damoh News : गंगा जमुना स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज, SP ने कहा – अभी जांच जारी

Damoh News : गंगा जमुना स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज, SP ने कहा – अभी जांच जारी

Damoh News : दमोह से एक बड़ी खबर है यहां विवादास्पद गंगा जमना स्कूल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हिजाब वाले पोस्टर से सुर्खियों में आये इस स्कूल में कई खुलासे हुए धर्मान्तरण और इस्लामिक शिक्षा दिए जाने जैसे आरोपो के दौर से गुजर रहे स्कूल को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तल्खियत दिखाई थी।

आज सुबह प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया था कि दमोह एसपी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है तो अब एसपी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान कुछ बच्चियों के बयान पुलिस के सामने हुए है जिसके आधार पर गंगा जमना स्कूल की प्रबंध समिति पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। एसपी के मुताबिक समिति पर धारा 295, 506 और ज्युबिनाइल जस्टीज JJ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि एसपी ने ये नही बताया कि इस मुकदमे के दायरे में कितने लोग आएंगे, फिलहाल एसपी की माने तो अभी जांच चल रही है और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। स्कूल प्रबंधन पर और भी कई गंभीर आरोप लगे हैं जिस पर बोलने से एसपी ने साफ इंकार कर दिया।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा पर स्याही फेंकने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज के अलावा तीन और कार्यकर्ताओं पर कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

[dgv_vimeo_video id=”834041646″]

इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने चारों कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”834039110″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews