
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर है जहाँ सरकारी अभियान के तहत दवाइया खाने से एक साथ 22 बच्चे बीमार हुए है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल आज देश भर में एक साथ केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कृमि निरोधक अभियान चलाया गया जिसके तहत प्राइमरी स्कूलों में एक साथ बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।
यह है पूरा मामला
बता दें कि इस अभियान के तहत दमोह जिले के पटेरा ब्लाक के कुलुआ के प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों को ये दवा खिलाई गई। और जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल से गई बच्चों को तकलीफ होना शुरू हो गया। अधिकाँश बच्चे उल्टियां करने लगे तो कई घबराकर जमीन पर गिर गए। ये हालात देखते ही स्कूल प्रबंधन सख्ते में आ गया और बच्चों को इलाज कराने की जुगत करने में जुट गया।
[dgv_vimeo_video id=”863604052″]
[dgv_vimeo_video id=”863604481″]
अस्पताल में इलाज जारी
स्कूल स्टाफ ने एम्बुलेंस और पुलिस को खबर की और पुलिस ने अपने वाहन से बच्चों को कुम्हारी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बच्चों को कुम्हारी और पटेरा के सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है जहाँ बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है लेकिन एक बच्चा अभी भी गंभीर बना हुआ है। जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स के मुताबिक़ इस राष्ट्रीय अभियान के तहत बच्चों को दवा खिलाई गई है। इस दवा के खाने के बाद कई बच्चों को उल्टी जैसी शिकायतें होती है लेकिन घबराने की बात नहीं है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”863599794″]
[dgv_vimeo_video id=”863600585″]
[dgv_vimeo_video id=”863600903″]
