
Damoh News : देश और दुनिया भर में रहने वाले करोड़ो जैन धर्मावलंबियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया। जब इस धर्म के नये आचार्य का पदारोहण हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एमपी के सीएम मोहन यादव सहित देश भर के दिग्गज इस अवसर के साक्षी बने।
जैन धर्म के नये आचार्य का पदारोहण
दरअसल दो महीने पहले विश्व विख्यात संत आचार्य विद्यासागर महराज ने समाधि ले ली थी। और ये पद खाली था, जैन धर्म के नए आचार्य का पदारोहण विशिष्ट अवसर था। दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में ये आयोजन हुआ। जहां जैन मुनि समय सागर जी महाराज को नये आचार्य के पद पर बैठाया गया है। और समय सागर जी अब जैन धर्म के सबसे बड़े आचार्य होंगे। इस दुर्लभ अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री और एमपी सरकार के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री गण जनप्रतिनिधियों सहित लाखो की संख्या में धर्मालंबियो की मौज़ूदगी रही।
संघ प्रमुख और सीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन
इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आचार्य विद्यासागर जी के राष्ट्र और दुनिया को दिए योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें दुनिया का मार्गदर्शक करार दिया। भागवत ने उनकी आध्यात्मिक चेतना और भारत के विकास धर्म के प्रचार औऱ संस्कृति के सरंक्षण में अतुलनीय योगदान के बारे में बोलते हुए माना कि निर्विकार रूप से उन्होने नए युग मे दुनिया को अहिंसा का बड़ा सन्देश दिया।
[dgv_vimeo_video id=”935797342″]
[dgv_vimeo_video id=”935797570″]
[dgv_vimeo_video id=”935797820″]
[dgv_vimeo_video id=”935798014″]
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण में कहा कि आचार्य श्री की इच्छा अनुरूप सनातन धर्म की धर्म ध्वजा लहराने उनकी सरकार काम कर रही है, उन्होंने कहा कि उनके सीएम बनते ही सबसे पहले सूबे में खुले में मांस की बिक्री पर रोक ही नही लगाई बल्कि कठोर कार्रवाई का कानून भी बनाया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने देश के लिए ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”935798191″]
[dgv_vimeo_video id=”935798325″]
[dgv_vimeo_video id=”935798461″]
[dgv_vimeo_video id=”935798626″]
