Damoh जिले के तेंदूखेड़ा में भालू का आतंक, 2 बुजुर्ग सहित एक बच्चे पर किया हमला, इलाज जारी

Damoh जिले के तेंदूखेड़ा में भालू का आतंक, 2 बुजुर्ग सहित एक बच्चे पर किया हमला, इलाज जारी

Damoh News : दमोह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिला है। दरअसल, जिले के तेंदूखेड़ा में दो भालूओं के आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि इन भालूओं ने वार्ड नम्बर 9 में रहने वाले 2 लोग सहित और एक बच्चे को अपना निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

भालूओं की तलाश जारी

इसके अलावा, भालूओं ने हमला कर मवेशियों को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया है। केवल इतना ही नहीं, गली से गुजर रही एक महिला पर भी भालू ने हमला किया था। हालांकि, जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने भालुओं को भगाया। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई। फिलहाल, वन अमला आतंकी भालूओं की तलाश कर रहा है। साथ ही यह कोशिश जारी है कि उन्हें जंगल की तरफ भेज दिया जाए ताकि वो शहरी इलाकों में न आ पाएं।

[dgv_vimeo_video id=”936568224″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews