
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर है यहाँ तेज बारिश के बीच भीगते हुए हजारों लोगों ने सड़को पर आकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ये आंदोलन जिले में बिक रही अवैध शराब और जिले के एसपी के खिलाफ किया है। दरअसल ये लोग एक धार्मिक संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग थे, ये संगठन लंबे समय से नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा है। कई सालों से इस संगठन के लोग जिले में बेची जा रही अवेध शराब को पकड़ कर पुलिस को सौंपते आ रहे है औऱ इस दौरान कई बार विवाद के हालात भी बने तो कई घटनाएं भी हुई है। इन तमाम बातों को देखते हुए इस गतिविधि को कानूनन गलत माना गया और एसपी दमोह ने इस काम को बन्द करने के निर्देश दिए है।
संगठन के लोगो ने सड़कों पर एसपी के खिलाफ की नारेबाजी
एसपी श्रुत कीर्ति सोमबंशी ने साफ कहा है कि अवैध शराब की बिक्री या सप्लाई की सूचना संगठन के लोग पुलिस को दें पुलिस शराब पकड़ेगी न कि संगठन के लोग, नियम भी यही कहते है लेकिन सालो से ये सब करते आ रहे संगठन के लोगो को ये सब रास नही आ रहा है और जिले भर में फैले हजारो कार्यकर्ता इस बात से खफा है। आज तेज बारिश के बावजूद भी भीगते हुए संगठन के लोगो ने शहर की सड़कों पर एसपी के खिलाफ नारेबाजी की और अवैध शराब के कारोबार की खिलाफत की।

[dgv_vimeo_video id=”989619016″]
[dgv_vimeo_video id=”989619177″]
[dgv_vimeo_video id=”989619412″]
आंदोलन की दी चेतावनी
इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। आंदोलनकारियों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा। इस दौरान इन लोगो ने एसपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए संगठन के लोगों पर दर्ज किये गए मुकदमों को वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी भी दी है कि यदि मुकदमे वापस नही हुए और एसपी को नही हटाया गया तो 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”989619610″]
[dgv_vimeo_video id=”989620562″]
[dgv_vimeo_video id=”989620963″]
