Damoh News : IPL मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Damoh News : IPL मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Damoh News : दमोह कोतवाली पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय पर चल रहे लाखों रुपए के सट्टे को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान और पंजाब के बीच हो रहे मैच में यह लाखों के दाव लगा रहे थे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

यह है पूरा मामला

दमोह पुलिस लगातार ही सट्टे के खिलाफ अभियान चला रही है, और ऐसे में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य थानों की पुलिस से आईपीएल के दौरान लगने वाले सट्टे पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र के द्वारा जानकारी लगी थी कि पंजाब और राजस्थान के बीच हो रहे आईपीएल के मैच के दौरान सट्टे के लंबे दांव लगाए जा रहे हैं जिसमें सट्टा खिलाने वाले आरोपी गणेश चक्रवर्ती और रिंकू यादव मोबाइल के माध्यम से हार जीत के दाव लगा रहे हैं।

आईपीएल सट्टा खिलाए जाने की जानकारी लगने पर शोभा नगर एवं सिविल वार्ड में कार्रवाई की गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से 2 एंड्राइड मोबाइल ₹7000 नगद ₹134000 का सट्टे का लेनदेन पकड़ा गया पुलिस दोनों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों से और भी लोगों को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815280796″],

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews