दमोह पुलिस की कार्रवाई, UP के हाथरस से पकड़ाया धोखाधड़ी का आरोपी, ATM क्लोन से किया था फ्रॉड

दमोह पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 5 साल बाद यूपी के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। चोरी डकैती के मामले लगातार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन रही है। वही, पुलिस भी अपराधी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई करती रहती है। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जब पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को उत्तर प्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और उससे पूछताछ भी की जा रही है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

2019 से जुड़ा है मामला

दरअसल, मामला साल 2019 का है। जब घण्टाघर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए एक शख्स के एकाउंट से मोटी रकम अचानक गायब हो गई। बैंक से आए मेसेज के बाद फरियादी सक्रिय हुआ और इसकी जानकारी बैंक से ली, तो पता चला कि उसके पैसे यूपी के एक एकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। जिसके बाद फरियादी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसे पुलिस ने पेंडिंग में डाल दिया था, लेकिन मौज़ूदा एसपी ने सक्रियता दिखाते हुए यूपी के हाथरस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने पूछतीछ के दौरान बताया कि जब फरियादी बैंक एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तब उसने ATM का पासवर्ड देख लिया और फिर एटीएम क्लोन के जरिए पासवर्ड डालकर पैसे ट्रांसफर किए। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1039359822″]

एडवाइजरी जारी

साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि डिजिटल युग मे पासवर्ड और ओटीपी बेहद खास हैं, जिन्हें किसी के भी साथ शेयर न करें और जब भी एटीएम का इस्तेमाल करें, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके आसपास कोई न हो।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews