
Damoh Election News : मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा नाम भाजपा के कद्दावर नेता और लगातार शिवराज मंत्रीमंडल में मंत्री रहे जयंत मलैया (jayant malaiya) एक बार फिर भाजपा की पसंद बने हैं और अब तीसरी बार कांग्रेस के अजय टण्डन से मुकाबला करेंगे। भाजपा ने आज जारी की सूची में जयंत मलैया को दमोह सीट से उम्मीदवार बनाया है। दमोह मलैया की परंपरागत सीट है लेकिन 2018 में मलैया कांग्रेस के राहुल लोधी से चुनाव हार गए थे।
जयंत मलैया और अजय टण्डन इस सीट पर अब तीसरी बार होंगे आमने सामने
बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस के राहुल लोधी इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। साल 2021 मे दमोह सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपने इस दिग्गज नेता पर यकीन नही किया और कांग्रेस से भाजपा में आये राहुल को मैदान में उतारा और राहुल कांग्रेस के अजय टण्डन से हार गए। एक बार फिर पांच साल बाद जयंत मलैया मैदान में है। इस सीट पर दो बार पहले भी जयंत मलैया और अजय टण्डन आमने सामने चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार मलैया जीते और अब तीसरी दफा दोनों आमने सामने होंगे।
[dgv_vimeo_video id=”876802514″]
मलैया की टिकिट की घोषणा के बाद जश्न का माहौल है। उनके निवास पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाईयां बांटी जा रही है वही मीडिया से बात करते हुए मलैया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी वही चुनाव में नेताओ की रणनीति को बौना बताते हुए कहा कि नेता कितनी भी रणनीति बना लें चुनाव जनता के हाथ में होता है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”876802614″]
