MP News : जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों ने गंवाई जान, आरोपियों ने घर में घुसकर मारी गोली

mp news

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के हिनौता घाट गांव में जमीनी विवाद के चलते 2 बुजुर्गों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके घर के बाहर हमला किया। घायल बुजुर्गों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह है मामला

बता दें कि घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हिनौता घाट में रहने वाले रामसेवक शुक्ला उम्र 65 साल एवं बद्री शुक्ला उम्र 68 साल का विवाद गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर चल रहा था। जिसको लेकर के मंगलवार को विवाद हुआ और विवाद के बाद हुई लड़ाई में गोली कांड हो गया। जिसमें बुजुर्ग रामसेवक शुक्ला एवं बद्री शुक्ला को गोली लगने के बाद दोनों के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर दोनों को डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया। मौके पर जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने पहुंचकर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की, तो वही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली।

[dgv_vimeo_video id=”803091098″]

[dgv_vimeo_video id=”803092669″]

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू

हरिशंकर के भाई मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हमेशा ही उन्हें परेशान करते थे। आज घर में आकर उन्होंने हमला किया, जिसमें मेरे पिता और बड़े पिता की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो चुके हैं। घटना की जानकारी लिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 2 पक्ष में जमीन विवाद के बाद हत्या कांड सामने आया। वही पुलिस जांच जारी है। जांच के बाद के मामले का खुलासा होगा।

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”803090825″]

[dgv_vimeo_video id=”803090225″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews