Mahakal Bhasma Aarti: अत्याधुनिक 3D थिएटर में बैठ भक्त निहार सकेंगे भस्म आरती, जल्द शुरू होगी सुविधा

Mahakal Bhasma Aarti

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती का विशेष महत्व है, जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है। इसी के चलते अब देश विदेश से आने वाले भक्तों 3D थियेटर के जरिए बाबा की आरती में होने का अनुभव महसूस कर सकते हैं।

इस सुविधा को शुरू करने के लिए महाकाल मंदिर समिति और एक कंपनी के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके बाद महालोक में मौजूद मानसरोवर के प्रथम तल पर एक अत्याधुनिक थिएटर का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल ये कंपनी ओपन थिएटर में शॉर्ट फिल्में प्रदर्शित करने का काम कर रही है।

मंदिर समिति की यह योजना है कि यहां होने वाली विभिन्न आरती, बाबा महाकाल की सवारी और अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद बाबा के दरबार में पहुंचने वाला हर भक्त ले सकें। अफसर यह चाहते हैं कि भक्त अगर समय पर भस्म आरती में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो वह दिन में किसी भी समय आरती का अनुभव कर सकते हैं।

इसी के साथ अगर श्रद्धालु भगवान महाकाल की सवारी देखने की इच्छा रखते हैं तो थिएटर में बैठकर भी उन्हें ऐसा एहसास होगा कि वह सवारी मार्ग में बैठकर बाबा महाकाल को निहार रहे हैं। इन सब के लिए एक बाहरी कंपनी को काम सौंपा गया है। मानसरोवर के फर्स्ट फ्लोर पर जल्दी अत्याधुनिक थिएटर का निर्माण होगा। यहां पर भक्त स्पेशल इंपैक्ट के माध्यम से बाबा महाकाल के अलग-अलग आरती श्याम महोत्सव और सवारी की झलक देख सकेंगे।

ओपन थिएटर में Mahakal Bhasma Aarti

जिस कंपनी को इस अत्याधुनिक थिएटर को संचालित करने का काम सौंपा गया है, वह फिलहाल महाकाल महालोक के एमपी थिएटर में फिल्मों का प्रदर्शन कर रही है और इसके लिए प्रति व्यक्ति से 150 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह राशि ज्यादा है और मंदिर समिति को न्यूनतम शुल्क में इस तरह की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए।

मंदिर को होगी आय

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक थिएटर निर्माण और अन्य गतिविधियों के संचालन में करीब 10 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी हर महीने मंदिर को 3 लाख रुपए देगी। यह एक तरह का मल्टीप्लेक्स है और स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से इसका टेंडर किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews