नौकरी जाने के बाद युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और यहीं पर उसने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। रिश्तेदारों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद के युवक ने देवास में आत्महत्या का कदम उठाया है। युवक यहां अपने रिश्तेदार के घर पर आया हुआ था और फंदे पर लटक गया। उसे इस तरह फंदे पर लटका देख रिश्तेदार घबरा गए और सूचना पुलिस को दी गई। युवक ने किस वजह से फांसी लगाई है यह जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Must Read- मंदसौर: टोल बूथ में जा घुसी अनियंत्रित बस, 5 घायल, टला बड़ा हादसा

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक युवक की हरदा में नौकरी थी, लेकिन कुछ दिनों पहले ही यह नौकरी उसके हाथ से चली गई थी। वह देवास अपने रिश्तेदार के यहां नौकरी की तलाश में ही आया हुआ था। वो पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश में जुटा हुआ था और उसने अचानक ही आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews