धार: सड़क के पास एक अवैध Bio-Diesel गोदाम में लगी आग, जांच जारी..

धार: सड़क के पास एक अवैध Bio-Diesel गोदाम में लगी आग, जांच जारी..

Firefighters water spray with high pressure to fire surround with damaged house, godown. Firefighter fight with the fire.

धार, अंशु अंसार। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर स्थित धूलेट गाँव  में एक ढाबे के पास अवैध बायो डीजल के गोदाम में देर रात में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस दौरान बायोडीज़ल के टैंकर में आग लगने से 2 से 3 धमाके हुए, जिसे दूर से सुना जा सकता था, आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच और सुबह तक स्थित को संभाला। वहीं इस मामले में राजगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बायोडीजल का कारोबार करने वाले अमीन अंसारी और जमीन के मालिक के खिलाफ शिकायत  दर्ज कर लिया है। वही पुलिस अधीक्षक ने टीआई एवं बीट प्रभारी को लाइन अटैच कर सस्पेंड कर दिया है।

बाईट – आदित्य प्रतापसिंह (एसपी)

यह भी पढ़े… उमा भारती का बड़ा बयान, कहा मोदी सामार्थ्य -वान नेता है

एसपी आदित्य प्रताप सिंह के कहा की, “कल रात थाना राजगढ़ में धुलेट गांव में एक घटना हुई, जिसमें साढे ग्यारह बजे के करीब एक अवैध बायो डीजल का जो ट्रक है, उसमें दूसरे गाडी में डीजल डाल रहे थे। जिसमें स्पार्क लगने के कारण पहले आग लगी फिर एक छोटा सा घटनाक्रम हुआ। उस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगो को आयडेंटिफाय किया है, एक अमीन और एक मोहन नामक व्यक्ति को आयडेंटिफाय किया है। इसमें आईपीसी की धाराओं में कायमी की गई है। प्रशासनिक लापरवाही मे जो संबंधित अधिकारी है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। टीआई एवं बीट प्रभारी को लाइन अटैच कर सस्पेंड किया गया है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews