
BHOPAL POLICE ARREST
Dhar News : एमपी में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश की धार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके पास से 28 पेटी अंग्रेजी बीयर व 12 पेटी देशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
क्या है पूरा मामला
थाना टांडा प्रभारी जीएस भयडिया को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरी तरफ से तूफान जीप क्रमांक MP15 T 3080 में अवैध रुप से अंग्रेजी व देसी शराब की पेटियां भरकर नरवाली परेठा,कुतेडी होकर अपने घर ग्राम घोडदलिया जा रहा है। टीम द्वारा त्वरित व विधिसगंत कार्रवाई करते हुए टाण्डा बोरी रोड परेठा फाटा बराड पहुंचकर नाकाबन्दी कर नरवाली तरफ से आ रही तूफान जीप को रुकवाकर उसके चालक से जब नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम इलाम पिता मोहब्बत डावर जाति भील निवासी ग्राम घोडदलिया का होना बताया। तूफान जीप की तलासी ली तब उसमें 28 पेटी अंग्रेजी माउण्ड 6000 कम्पनी की बीयर व 12 पेटी देसी प्लेन शराब कुल 444 बल्क लीटर जब्त की है जिसकी कीमत 1,13,640 रुपये बताई गई।

[dgv_vimeo_video id=”915629028″]
पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की तब उसने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर शराब बेचने के लिए पडोसी जिले से अवैध शराब लेकर आ रहा था।वाहन मालिक सहित शराब की पेटियां कहां से रखी गई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी टांडा पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”915628768″]
