
MP Election News : धार विधानसभा चुनाव में बीजेपी में टिकट वितरण के बाद से ही भारी विरोध सामने आ रहा है। बीजेपी से पार्टी ने नीना विक्रम वर्मा पर भरोसा जताते हुए चौथी बार टिकट दिया है लेकिन इसके बाद से ही लगातार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव अपने हजारो समर्थको के साथ नीना विक्रम वर्मा का विरोध कर रहे है, इसी के चलते राजीव यादव ने जनसमर्थन रैली निकाली, जिसमे हजारो की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए।
विशाल निकाली रैली
बता दें कि शहीद स्मारक तिराहे पर एक विशाल जनसभा की गई जिसमे पूर्व विधायक करणसिंह पँवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से टिकट बदलने की मांग की, इसके बाद यहाँ से एक विशाल जनसमर्थन रैली निकाली गई जो कि पूरे शहर मे होती हुई बस स्टेण्ड पहुँची जहाँ रैली का समापन किया गया। इस दौरान पूरे धार विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या मे लोग शामिल हुए।
[dgv_vimeo_video id=”879134674″]
राजीव यादव ने कहा कि यदि बीजेपी नीना विक्रम वर्मा का टिकट नहीं बदलती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतकर लोगो की सेवा करेंगे।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”879134888″]
