डिंडोरी जिला अस्पताल में गंदगी और बदबू देखकर भड़की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी, लगाई कड़ी फटकार

जैसे ही सफाई कर्मचारी आया मंत्री प्रतिमा बागरी ने उसे अंग्रेजी में फटकार लगाई और कहा कि आप लोग ऐसे अस्पताल में सफाई करते हो, यदि कोई यहाँ गिर जाये तो क्या होगा?
Pratima Bagri

Minister Pratima Bagri got angry : डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने आज जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया, उसके बाद वे अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंच गई, उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों और स्टाफ से बातचीत की, अचानक उन्हें बदबू आई और गंदगी देखकर उनका पारा हाई हो गया, उन्होंने तुरंत सफाई कर्मचारी को बुलाया और फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए, मंत्री का ये रूप देखकर उनके साथ मौजूद अफसर बगलें झाँकने लगे।

जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण पर पहुंची प्रभारी मंत्री  

मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री एवं डिंडोरी जिले की प्रभारी मंत्री आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई, अचानक मंत्री के आने की खबर मिलते है अस्पताल प्रशासन हतप्रभ रह गया, उनके साथ नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह भी थे।

बदबू और गंदगी देख मंत्री का चढ़ गया पारा

वे वार्डों में पहुंचीं वहां की व्यवस्था देखी और मरीजों से म्मिले वाली दवाई और चिकित्सा को लेकर बात की, मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ से भी बात की, इसी दौरान जब वे एक शौचालय के पास से निकली तो वहां से आ रही बदबू से वे ठिठक गई, उन्हें हर तरफ गंदगी दिखाई दी तो उन्होंने रूककर पूछा कौन है सफाई कर्मचारी?

अंग्रेजी में लगाई कड़ी फटकार, अफसर झाँकने लगे बगलें

जैसे ही सफाई कर्मचारी आया मंत्री प्रतिमा बागरी ने उसे अंग्रेजी में फटकार लगाई और कहा कि आप लोग ऐसे अस्पताल में सफाई करते हो, यदि कोई यहाँ गिर जाये तो क्या होगा? उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय में वेंटिलेशन के लिए व्यवस्था की जाये, मंत्री का ये रूप देखकर अस्पताल के अफसर बगलें झाँकने लगे।

[dgv_vimeo_video id=”999088411″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews