डंपर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, तीन लोगों की मौत, गुस्साएं परिजनों ने किए चक्का जाम

डंपर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, तीन लोगों की मौत, गुस्साएं परिजनों ने किए चक्का जाम

भिंड ,गणेश भारद्वाज

जिले से एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक मोटरसाइकल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन मजदूर गंभीर हालत से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ग्वालियर के जया रोग्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मौत के बाद गुस्साएं परिजनों और स्थानीय लोगों ने NH-92 पर 10 किलोमीटर तक का जाम लगा दिया, जाम पिछले 6 घंटे से लगा हुआ है। पुलिस द्वारा जाम खुलवाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के अनुसार आज सुबह  8 बजे मालनपुर प्रिया गोल्ड फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस आ रहे खेरिया सरयू निवासी 19 साल का रितेश, 20 साल का सुल्तान और शैलेंद्र जाटव मालपुर फैक्ट्री से मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे।

तभी सर्वा गांव के पास सुबह 8 बजे भिंड की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल ग्वालियर स्तिथ जया रोग्य चिकित्सालय  रेफर किया गया जहां तीनों की मौत हो गई है । घटना की जानकारी जब गांव में पहुंची तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया।  गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने घटनास्थल नेशनल हाईवे 92 पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग है कि घटनास्थल पर कलेक्टर एवं एसपी पहुंचे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews