Elevated Corridor: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के साथ बनेंगे एलिवेटेड रोड, सिंहस्थ मद से होगा 3 हजार करोड़ का निर्माण

Elevated corridor

Elevated Corridor In Ujjain: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों लगातार विस्तार और विकास के कार्य देखे जा रहे हैं। मास्टर प्लान 2035 के आधार पर कई ऐसे निर्माण कार्य किए जाने हैं जिसके बाद उज्जैन की भव्यता पुरानी अवंतिका की सुंदरता के समान दिखाई देगी।

अगले 12 सालों को देखते हुए महाकाल मंदिर पहुंचने के चारों मार्ग बड़े और चौड़े करने, स्टेशन से रोपवे, 3 गुना बड़ा मंदिर का आंगन, भोजनशाला, एलिवेटेड रोड, सवारी मार्ग, ध्यान केंद्र विश्राम गृह, श्रद्धालुओं के दर्शन की बढ़ी हुई कतारें, इन सबके बीच भक्तों का मन मोह के बाबा महाकाल यह सब कुछ आने वाले समय में किया जाने वाला है।

Elevated Corridor का निर्माण

फिलहाल महाकाल में आने वाले भक्तों की संख्या रोजाना 50 से 70000 होती है और वीकेंड तथा त्योहार के मौके पर यह आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच जाता है। आने वाले समय में यह संख्या दो लाख दर्शनार्थी रोज पहुंचने का अनुमान लगाते हुए, कई तरह की व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र राज्य और स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे हैं अलग-अलग कार्यों के साथ महाकाल लोग के पहले और दूसरे चरण में 1151 करोड़ के के काम किए जा रहे हैं।

इन किए जाने वाले कार्यों में 7 फ्लाईओवर, इंटर स्टेट बस स्टैंड, एलिवेटेड रोड भी शामिल है। इन सभी के लिए डीपीआर बनाया जाने वाला है और अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि समस्त मद से आराम से इन सब कामों के लिए बजट मिल जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक के रूप में तो बनाया जा रहा है लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर की आवश्यकता है।

बढ़ेगा मंदिर परिसर

महाकाल मंदिर परिसर 25 से बढ़कर 78 हजार वर्ग फीट में फैलाया जाने वाला है। इसके तहत 23 करोड़ से ज्यादा की लागत से वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से रुद्रसागर और उसके आसपास के क्षेत्र का कायाकल्प होगा। 161 चार पहिया और 276 दो पहिया वाहनों के लिए रुद्रसागर में पार्किंग भी बनाई जाना है।

सड़क चौड़ीकरण

शहर में कुछ सड़कों का चौड़ीकरण तो शुरू हो चुका है लेकिन इसके अलावा अभी कई काम किए जाने बाकी है। जिसमें महाकाल पार्किंग से लगाकर 24 खंबा रोड, नरसिंह घाट ब्रिज तिराहा से झलारिया मठ, बंबई धर्मशाला से रामघाट, गदा पुलिया से लाल पुल ब्रिज तक सड़कों का चौड़ीकरण अलग-अलग लागत से किया जाने वाला है।

लाइट एंड साउंड शो

चार धाम से महाकाल लोग पहुंचने के लिए रुद्रसागर पर 200 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा पुल 25 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया जा रहा है। इस उनके बीच के क्षेत्र को थोड़ा-थोड़ा रखा जाएगा जहां पर एक बार में 500 लोग खड़े होकर लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकेंगे। शिव महापुराण की कथा सुनते हुए भक्त यहां से पैदल चलते हुए आराम से मंदिर पहुंच जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews