कर्मचारी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के कोरोना (Corona) में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने के फैसले का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) का आभार माना है।

ये भी पढ़ें – पद्मश्री डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद निधन

मध्यप्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के राज्यव्यापी संगठन मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी में दिवंगत हुए कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने और अनुग्रह राशि देने के सरकार के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।  संगठन के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकरे ,सुरेंद्र निगम एवं आदर्श शर्मा ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें – शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के करीब 10 हजार प्रकरण कई वर्षों से लंबित हैं इस पर मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाये जिससे आर्थिक तंगी झेल रहे परिवारों की मदद हो सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews