Indore News : लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में हंगामा करने पहुंचे किसान, जाम किया रोड, ये है वजह

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से किसानों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में आज किसानों द्वारा हंगामा किया गया। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान अनाज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। यह हंगामा कम कीमत पर की जा रही खरीदी को लेकर किया जा रहा है। इस हंगामे की वजह से एमआर 5 रोड भी जाम कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”812308808″]

किसानों का कहना है कि व्यापारी कम कीमत में गेहूं खरीद कर ज्यादा कीमत में बेच रहे हैं और मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं नीलामी करने वाले व्यापारी गेहूं में कचरा और नमी बताकर उसकी कीमत को कम कर रहे हैं। इस वजह से किसानों द्वारा हंगामा प्रदर्शन किया जा रहा है।

अभी भी यह जारी इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई किसान एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं। अभी जानकारी सामने आई है कि अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर किसनों की बात सुन उन्हें समझाया है। जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम हटाया और फिर से मंडी शुरू की गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews