
Fire in Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही है। अभी हाल ही में एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक होटल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Indore : होटल ऑरेंज लिली में लगी आग
[dgv_vimeo_video id=”817557376″]
जानकारी के मुताबिक, होटल में आग लगने की वजह से किसी को भी कोई जनहानि नहीं हुई है ना ही इसकी सूचना सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से होटल में आग लगी है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आग मेदांता हॉस्पिटल के पास होटल ऑरेंज लिली में लगी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ये तीसरी या चौथी आग लगने की खबर है। इससे पहले एक कॉरपोर्रेट कंपनी में आगे लगे की जानकारी सामने आई थी। वहीं उससे पहले पापाया ट्री होटल में भीषण आगे लग गई थी जिसके चलते सब कुछ राख हो गया था। आए दिन आ रही इन खबरों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वायरल होती हैं।
