पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने दी मुसलमानों को परिवार नियोजन की सलाह, कहा- “दो शादी यानी मौत”

Gauri shankar Bisen

Gauri Shankar Bisen: आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन लंबे समय से अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। वह लगातार कुछ ना कुछ ऐसी बात बोल रहे हैं जिसका खामियाजा भविष्य में उनकी पार्टी और नेताओं को भुगतना पड़ सकता है। हाल ही में उन्हें पुरानी पेंशन का समर्थन करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए पार्टी उन्हें निकाल दें या पद से बेदखल कर दें तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है वह पुरानी पेंशन की मांग का समर्थन करते हैं।

इस मामले के बाद अब एक बार फिर उन्होंने एक विवादित मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने मुस्लिमों में होने वाले बहुविवाह प्रथा पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि यदि मौत को देखना है तो एक से ज्यादा शादी करें। देश की बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए उन्होंने मुस्लिमों में होने वाले बहुविवाह को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि मुस्लिम परिवारों में ज्यादा शादी होती है और जिसके बाद वह ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में लाने के लिए मुस्लिम परिवारों को परिवार नियोजन अपनाना चाहिए।

क्या बोले गौरीशंकर बिसेन

बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा में गौरीशंकर बिसेन ने यह बात कही है। वह लंबे समय से लालबर्रा क्षेत्र को व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं। कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ वह निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हम बिना किसी भेदभाव के अपने रिश्ते निभा रहे हैं तो आपको भी हमारा सम्मान करना होगा। हम परिवार नियोजन करते हैं तो आपको भी इसे अपनाना चाहिए। चार बीवियां और सोलह बच्चे पैदा करने का जमाना गया, अब तो अगर एक से ज्यादा पत्नी रखेंगे तो मौत निश्चित है और जो भी मौत देखना चाहता है वह एक से ज्यादा शादी कर ले। मुस्लिम भाइयों को देश की जनसंख्या को नियंत्रण में लाने के लिए परिवार नियोजन में सहयोग देना चाहिए। मंत्री का यह बयान अब हर जगह चर्चा का विषय बन गया है और इस पर तरह-तरह की बातें की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”800111358″]

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews