जिले में विद्युत उपभोक्ताओं पर साढ़े चार सौ करोड़ बकाया, चलेगा विद्युत विभाग का सघन वसूली अभियान

Electricity employees

दतिया,सत्येन्द्र रावत। विद्युत विभाग (electricity department) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में विद्युत उपभोक्ताओं (electricity consumers) के ऊपर करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए का बिल बकाया (left bill) है। ऐसे में विद्युत विभाग ने बिल बकायेदारों (bill debtors) से वसूली के लिए मार्च माह में सघन वसूली अभियान (intensive recovery campaign) चलाने के निर्देश दिए है। इसके लिए विद्युत महाप्रबंधक सुधीर शर्मा ने अतिरिक्त टीम का गठन किया है। वसूली के लिए 28 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जा रहा है जो बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली कर लक्ष्य प्राप्ति करेंगे।

महाप्रबंधक ने मीटिंग में निर्देश दिये कि 100 से 150 यूनिट वाले उपभोक्ताओं के परिसर की चेकिंग होगी। वहीं पूर्व में जारी किए गए नोटिस में जिन उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया है ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बैंकों को भेजी जाएगी। जिससे नियमानुसार खातों पर होल्ड लगाने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में  एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार ऐसे उपभोक्ता जिनको नोटिस  भेजा जा चुका है और कई बार बकाया राशि पर कनेक्शन काटा जा चुका है  उनके सम्पत्ति /खसरे में कैफियत कॉलम में बकाया राशि दर्ज कराई जाएगी। जिससे संपत्ति का विक्रय या नामान्तरण इत्यादी पर नियमानुसार रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें… Indore News: सिंधिया के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, ये हैं पूरा मामला

पूर्व की तरह इस बार भी तड़के सुबह  बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। कुर्की और नीलामी की कार्यवाही मार्च माह में निरन्तर जारी रहेगी। विद्युत विभाग महाप्रबंधक सुधीर शर्मा ने बताया कि जिले के करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है। जिसमें दतिया शहर में 65 करोड़, भांडेर में 12 करोड़, सेवड़ा में 10 करोड़ एवं इंदरगढ़ में 8 करोड़ रुपयों का बिल बकाया है। वही वसूली के लिए चलाए जा रहे कुर्की अभियान के तहत दतिया में करीब साढ़े नो सौ उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें… MP Board: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत, नया प्रश्न बैंक जारी, देखें यहां

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews