Gwalior News : CM Helpline में लापरवाही पड़ी भारी, क्लर्क निलंबित

MP news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) के निराकरण में बरती गई ढिलाई सहायक वर्ग-2 पी एस राजपूत को भारी पड़ी है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Koshalendra Vikram Singh) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।

दर असल कलेक्टर के निर्देश के बाद भी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने की आदत कुछ कर्मचारियों की बन गई है लेकिन अब इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एक ऐसे ही लापरवाह क्लर्क को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : यहाँ विराजे RSS के गणवेश में गणेश, कांग्रेस ने कसा तंज

आदिम जाति कल्याण विभाग में आवास सहायता योजना शाखा के प्रभारी क्लर्क पी एस राजपूत ने बार-बार निर्देश मिलने के बाबजूद सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिये कोई कार्यवाही नहीं की, जिसे कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गंभीरता से लिया है। श्री राजपूत द्वारा शासकीय पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, कर्तव्य विमुख आचरण एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।

ये भी पढ़ें – नए कमिश्नर ने बदला पूर्व कमिश्नर का आदेश, वापस लौटे जनसम्पर्क अधिकारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews