आपदा में लोगों की जान बचाने वाले वायुसेना के हेलीकॉप्टर पायलटों का सम्मान

आपदा में लोगों की जान बचाने वाले वायुसेना के हेलीकॉप्टर पायलटों का सम्मान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आपदा के समय अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की जान को बचाने के लिए समर्पित वायु सेना के जांबाज हेलीकॉप्टर पायलटों को सोमवार को ग्वालियर के प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित किया।

Indore में बदमाशों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाश ने कैफे के सामने की सरेआम हवाई फायरिंग, घटना CCTV में कैद

ग्वालियर चम्बल संभाग में अतिवर्षा के कारण विपदा में फसे अनेक लोगों को वायु सेना के 6 हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का साहसिक कार्य करने वाले पायलटों को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके साहस की प्रशंसा की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा, डीआईजी चम्बल रेंज सचिन अतुलकर, डीआईजी ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर, एसपी ग्वालियर अमित सांघी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर किशोर कान्याल सोमवार को सेना के वायु सेना स्टेशन पहुंचे और हेलीकॉप्टर के पायलटों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने आपदा के समय तत्परता से सहायता उपलब्ध कराई जिससे अनेक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।

वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वीएस शैरावत जो हेलीकॉप्टर मूवमेंट की पूरी कमान संभाले हुए थे, उनसे भी चर्चा की तथा सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा ने वायु सेना के अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर जिले का डिजास्टर मैनेजमेंट का जो प्लान बनाया जाएगा उसमें वायु सेना, आर्मी एवं अन्य फोर्सों से किस प्रकार का सहयोग लिया जा सकता है, उसको भी सम्मिलित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews