Indore में बदमाशों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाश ने कैफे के सामने की सरेआम हवाई फायरिंग, घटना CCTV में कैद

Indore में बदमाशों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाश ने कैफे के सामने की सरेआम हवाई फायरिंग, घटना CCTV में कैद

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मप्र (MP) के इंदौर (Indore) में दिन-ब-दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। और बदमाश से लेकर लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े किसी भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला खजराना थाना (Khajrana Police Station) क्षेत्र का है। जहां एक कैफ़े के मालिक को डराने के लिए और कैसे बंद करने के लिए एक नकाबपोश बदमाश ने हवाई फायरिंग (Firing) कर दी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… Indore : मासूम ने निगला मैग्नेटिक स्टार, ऑपरेशन के बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

दरसअल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर तालाब के सामने बने कैफे पर बदमाश द्वारा रविवार रात हवाई फायरिंग की गई। वहीं खजराना थाना के जांच अधिकारी रितेश यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खजराना थाना क्षेत्र के तालाब के सामने एक कैफे है। जहां पर एक बदमाश द्वारा दुकान बंद कराने के नाम पर दुकान मालिक को डराने के लिए दुकान के बाहर देशी कट्टे से फायर कर फरार हो गया। और पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद फरयादी वकार हुसैन द्वारा खजराना पुलिस थाने पहुंच कर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। मामले में पीड़ित के बयानों के आधार पर खजराना पुलीस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

बता दें कि इंदौर में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बदमाश से लेकर लुटेरे बेखौफ अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे अब इंदौर पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कि इंदौर पुलिस किस तरह बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews