Gwalior News : ग्राहक का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार, लगभग दो लाख रुपये की स्मैक जब्त

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध कारोबारियों और तस्करों (Smuggler) के खिलाफ ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) एक्शन मोड़ में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर स्मैक बेचता है वो थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। आरोपी मूलतः भिंड का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से स्मैक के विषय में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक व्यक्ति गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर वाली रोड के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना से एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर तस्कर को पकड़ने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें – उमा भारती ने साधा पूर्व आईएएस जुलानिया पर निशाना, ट्वीट कर लिखी यह बात

एडिशनल एसपी दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच व थाना गोले का मंदिर पुलिस थाने की संयुक्त टीम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात सिद्धेश्वर मंदिर वाली रोड के पास पहुंची वहां पुलिस को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसनेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें – MP Weather: फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पकड़े गये युवक ने पूछताछ में स्वयं को ग्राम कनाथर थाना मोह जिला भिंड,  हाल गंगा विहार, गोले का मंदिर का रहने वाला बताया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 19 ग्राम स्मैक मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 90 हजार रूपये है।

पकड़े गये स्मैक तस्कर (Smack smuggler arrested) ने पूछताछ बताया कि वो स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचा करता है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना गोले का मंदिर में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

एसपी अमित सांघी को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना हजीरा के हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी को गोला का मंदिर कलारी के पास देखा गया है। मुखबिर की सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को क्राइम ब्रांच और हजीरा थाने की संयुक्त टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – गुजरात में भी पंजाब वाला दांव, अरविंद केजरीवाल ने जनता से पूछा CM उम्मीदवार का नाम

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने डीएसप क्राइम ऋषिकेश मीणा और सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को एक्शन के निर्देश दिए। अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच और हजीरा थाने की संयुक्त टीम को गोला का मंदिर कलारी के पास भेजा। पुलिस टीम को उक्त प्रकरण का फरार आरोपी गोला का मंदिर कलारी के पास खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी से प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – रामसेतु फिल्म सभी देखे, भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों हुए है बेनकाब : डॉ नरोत्तम मिश्रा

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को फरियादी अशोक शिवहरे ने हजीरा थाने में शिकायत की थी कि 16 अक्टूबर को आरोपी मेरे भाई को यादव धर्मकांटे के पास ले गए थे वहां उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनके भी की मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था, एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका है।  दूसरे को अब पकड़ लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews