एडिट कर न्यूड फोटो छात्रा को भेज रहा मनचला, ब्लॉक किया तो परिजनों को भेजे, तनाव में है छात्रा

एडिट कर न्यूड फोटो छात्रा को भेज रहा मनचला, ब्लॉक किया तो परिजनों को भेजे, तनाव में है छात्रा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा (Girl student) को मोबाइल पर उसी के फोटो को एडिट कर न्यूड फोटो (nude Photos) भेजने का मामला सामने आया है। परिजनों के साथ पुलिस (Gwalior Police) के पास पहुंची छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि मनचला उसे परेशान कर रहा है उसने मनचले का नंबर ब्लॉक कर दिया तो वो परिजनों के व्हाट्सएप पर उसके न्यूड फोटो वीडियो भेजने लगा। परेशान होकर छात्रा ने व्हाट्सएप ही डिलीट कर दिया फिर भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा ने पुलिस से गुहार लगाई कि वो मानसिक तनाव में है, वो देखना चाहती है कि आखिर उसे परेशान कौन कर रहा है।

ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा अपनी मां के मोबाइल पर व्हाट्सएप चलाती थी। जुलाई 2021 से उसे एक मनचला परेशान कर रहा है।  मनचले ने छात्रा के फोटो वीडियो को एडिट कर न्यूड बना दिया और छात्रा को लगातार भेज रहा है। छात्रा ने मैसेज कर मनचले को ऐसा करने से मना किया लेकिन वो नहीं माना और उसे ब्लैकमेल करने लगा।तनाव में आई छात्रा ने व्हाट्सएप ही डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, तीन तस्कर गिरफ्तार

परेशान होकर छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो मनचले ने दूसरे नंबर से परिजनों के मोबाइल पर न्यूड फोटो भेजने शुरू कर दिए। मनचला छात्रा की चाची, ताऊ के व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो वीडियो भेजने लगा जिससे परिजन परेशान हो गए और दहशत में आ गए कि मनचला कहीं ये फोटो वीडियो वायरल न कर दे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पत्नी के ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार ने की मारपीट, मामला दर्ज

परेशान छात्रा अपने परिजनों के साथ ग्वालियर में साइबर सेल पुलिस के पास पहुंची।  उसने पुलिस से निवेदन किया कि वो मानसिक तनाव में हैं जल्दी से उस युवक का पता लगाइये जो उसे परेशान कर रहा है। डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने बताया कि छात्रा की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  IT एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया  है। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

[dgv_vimeo_video id=”627370711″]

न्यूड फोटो बनाकर छात्रा को भेज रहा था मनचला, छात्रा पहुंची पुलिस के पास

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews