MP News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने भिंड कलेक्टर की शिकायत चुनाव आयोग में की, लगाये गंभीर आरोप

Gwalior News, Dr Govind Singh

MP News : मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने भिंड कलेक्टर संजीव सक्सेना की निर्वाचन आयोग में शिकायत की है, उन्होंने कलेक्टर पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, भारत निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में सीनियर कांग्रेस लीडर ने शिकायत में कहा कि भिंड कलेक्टर भाजपा नेताओं से सांठ गांठ पर चुनाव प्रभावित कर रहे हैं ।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का आरोप , चुनाव प्रभावित कर रहे भिंड कलेक्टर 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने काम किया जिसकी कई शिकायतें की गई जिसके बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ इसीलिए उनके हौसले बुलंद हैं अब वे लोकसभा चुनाव में भिंड – दतिया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रभावित कर रहे हैं जिसके कई उदाहरण हैं।

डॉ गोविन्द सिंह ने बिन्दुवार गिनाए आरोप 

डॉ गोविन्द सिंह ने कई बिन्दुओं में उदाहरण देते हुए कलेक्टर पर आरोप लगाये हैं उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन को संरक्षण देने, थानों में सजातीय थाना प्रभारियों की पदस्थापना करने , बिना अपराध के कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराने, किसानों को बेवजह परेशान करने जैसे आरोप लगाये हैं ।  डॉ गोविन्द सिंह ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव संकीर्ण मानसिकता के साथ कम कर रहे हैं इसलिए इनका भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्य से हटाना लोकतंत्र के हित में होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews