Narmadapuram News: बकरी चुराने पर मिली तालिबानी सजा, पेड़ पर रस्सी से बांधकर कर युवक की बेल्ट से की पिटाई

रविवार को सोशल मीडिया पर बकरी चोर को दी जाने वाली तालिबानी सजा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Narmadapuram

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में युवक की पिटाई का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को पेड़ पर रस्सी से हाथ बांधकर बेल्ट से जमकर पिटाई की, जिसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक पर बकरी चुराने का आरोप है। जिस पर गाँव वालों के द्वारा तालिबानी सजा दी गई है।

नाहरकोला खुर्द का मामला

पूरा मामला नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंतर्गत शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला खुर्द का हैं, जहां युवक की पिटाई के पहले ग्रामीणों ने बकरी चोर की सूचना शिवपुर पुलिस को दी थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बकरी चोर आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आई। बकरी मालिक ग्रामीण द्वारा पुलिस थाने में बकरी चोर के सबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाही थी, जिसके बाद शिवपुर पुलिस ने बकरी चोर आरोपी राजकुमार निवासी ग्राम गाडरापुर तहसील टिमरनी के खिलाफ 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस द्वारा की जा रही जांच

वहीं, आज रविवार को सोशल मीडिया पर बकरी चोर को दी जाने वाली तालिबानी सजा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फोन पर जानकारी देते हुए शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मंगलवार को ग्राम नाहरकोला से ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि चोरी की बकरी लेकर घूमते हुए एक युवक को पकड़ रखा है, जिसको थाना लाया गया था। आरोपी का नाम राजकुमार है। परंतु युवक ने अपने साथ हुई मारपीट होने जैसी कोई बात नही बताई थी। वहीं, रविवार को वीडियो मिला है, जिसकी जांच जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

नर्मदापुरम से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews