Hindi News

Indore news : होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, ठहरने वालों की जानकारी ना रखने पर होटल सील

Written by:Lalita Ahirwar
Published:
Indore news : होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, ठहरने वालों की जानकारी ना रखने पर होटल सील

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए तमाम प्रयास खुफिया एजेंसियों से लेकर सरकार तक कर रही है। इसी का परिणाम है कि हाल ही में हाल में यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियो को गिरफ्तार किया है जो कि देश मे बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से कोहराम मचाने को तैयार थे। ऐसे में देश भर की पुलिस और सभी राज्यों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखे जाने के लिये अलर्ट किया गया है। हालांकि, इंदौर के एक होटल एंड रिसॉर्ट प्रबंधन को इन मामलों से कोई सरोकार नहीं है और इसी का परिणाम है कि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर पुलिस और प्रशासन ने होटल एंड रिसॉर्ट को सील कर दिया।

ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ये अभियान

दरअसल, देश के अलग-अलग हिस्सों में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका बनी हुई है बावजूद इसके इंदौर राउ थाना क्षेत्र के पुण्य होटल एंड रिसॉर्ट की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसे पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चूक मान रहा है और होटल प्रबंधन की लापरवाही पर पुलिस व प्रशासन ने तुरंत एक्शन भी लिया है। बता दें कि राउ थाना क्षेत्र में स्थित पुण्य होटल एंड रिसॉर्ट में बिना कोई जानकारी दिए सैंकड़ो लोग रुके हुए थे और होटल प्रबंधन ने एक भी शख्स की जानकारी न तो अपने रजिस्टर में ली थी और ना ही उसने नजदीकी थाने पर एक साथ इतने लोगो के रुके होने की कोई जानकारी दी थी। इसके बाद जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मुखबिर तंत्र के जरिये लगी तो प्रशासन और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पूरे होटल को खाली कराया और होटल को सील भी कर दिया।

ये भी पढ़ें- विकास के दावों की पोल खोलती हकीकत, यहां श्मशान घाट तक पहुंचने के लिये करनी पड़ती है कड़ी मशक्कत

पहले ही कोविड प्रोटोकॉल के चलते इतने लोगों के एक साथ रहने की मनाही ऊपर से देश पर मंडराते आतंकी खतरे को देखते हुए भरी बारिश में पुलिस व प्रशासन को बड़ी कार्रवाई को आज सुबह अंजाम देना जरूरी था। हालांकि, बाद में पुण्य होटल में रुके लोगो की जानकारी भी ली गई लेकिन तब तक होटल प्रबंधन की ओर से देरी हो चुकी थी।

बता दें कि इन दिनों इंदौर पुलिस अलर्ट पर है और इसी का परिणाम ये कार्रवाई है। राउ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि होटल पुण्य एंड रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में लोग रुके है और होटल प्रबंधन द्वारा कलेक्टर द्वारा दिये गए आदेश के मुताबिक थाने पर सूचना देने की अनिवार्यता का पालन नही किया गया। पुलिस ने बताया होटल द्वारा न तो सूचना दी गई और ना ही लोगो का रिकॉर्ड मेंटेन किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की और प्रशासन ने होटल को सील कर दिया।

बता दे कि होटल प्रबंधन की इस गम्भीर लापरवाही एक तरह से कोविड के नियमो का माखौल उड़ाने के साथ ही सुरक्षा में लापरवाही माना जा रहा है और अब पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Lalita Ahirwar
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews