
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंदौर, आकाश धौलपुरे। गर्मी (summer) बढ़ते ही इंदौर (indore) में आए दिन आगजनी (fire) की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार सुबह भी आगजनी की एक भीषण घटना सामने आई जिसमें लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

दरअसल, आगजनी की घटना इंदौर के धार रोड स्थित टिम्बर मार्केट (timber market) की है जहां आज सुबह अचानक से गुरुनानक टिम्बर मार्केट में स्थित 202 महावीर टिम्बर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही आग की लपटे दिख रही थी। आग को बढ़ता देख राहगीरों ने फायर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें… होली के रंगों पर कोरोना ने फेरा पानी, सीएम शिवराज का फैसला, ग्वालियर-अशोकनगर का मेला बंद!
बता दें कि टिम्बर मार्केट में लकड़ियां बड़ी मात्रा में रहती और गनीमत ये रही कि आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक जिस महावीर टिम्बर की दुकान पर आग लगी है वो किसी मुन्ना भाई की बताई जा रही है। फायर पुलिस ने तेजी से फैलती आग को बुझाने के लिए बकायदा शटर खोलने के लिए जेसीबी की मदद ली जिसके बाद अंदर तक आग बुझाई जा सकी है। हालांकि प्रारम्भिक तौर पर आगजनी की घटना को शाॅर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। फायर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
CTO और डिजिटल हेड

