
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम में पुलिस की मदद से एक विला पर छापे मार कार्रवाई की। यहां पर बर्थडे पार्टी के नाम पर जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से सवा लाख रुपए से भी अधिक का सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा ताश के पत्ते और टोकन भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, सभी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…
लसूड़िया का मामला
दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की मदद से मौके पर दबिश दी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ युवा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
वहीं, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सभी 9 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिनके पास से बहुत से सामान जब्त हुए है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”947757611″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

