
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया यहाँ के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में फेब्रिकेशन का काम कर रहे मजदूर 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें… भोपाल : बुजुर्ग महिला की बेटे के खिलाफ शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी जाम छलकाते नजर आए, पोते ने किया वीडियो वायरल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। जबकि दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतकों के नाम धीरज प्रजापत और अवधेश कुशवाहा बताए जा रहे हैं। जबकि शैलेंद्र प्रजापत और भगवानदास का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि मजदूर दिवाली के चलते बचे हुए कामों को जल्द ही निपटा रहे थे।
लेखक के बारे में
