Indore News: भारी बारिश की चेतावनी, 15 दिन सभी पिकनिक स्पॉट पर पाबंदी, धारा 144 लागू ​​​​​​​

chhattisgarh Weather

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए है, वही कई गांवों और मार्गों का संपर्क टूट गया है, कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए है, ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों और कमिश्नरों को अलर्ट रहने को कहा है। वही आगामी 15 दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, ऐसे में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी पिकनिक स्पॉट 15 दिन के लिए बंद कर दिए है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा संशोधित वेतनमान का लाभ, 18000 तक बढ़ेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा

इंदौर कलेक्टर ने नदी, झरने के किनारे स्थित सभी पिकनिक स्पॉट पर 15 दिनों के लिए लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है, वही धारा 144 के तहत पातालपानी, तिंछा फाल, चोरल नदी, डैम, सीतलामाता फाल, मेहंदीकुंड,चोरल, कजलीगढ़, वाचू पाइंट, जानापाव कुटी, कालाकुंड आदि स्थानों पर 15 दिन पिकनिक व सैर-सपाटा पूरी तरह बंद रहेगा। यह आदेश महू क्षेत्र के थाना महू, किशनगंज, बड़गोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे। उल्लंघन करने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-188 के तहत कर्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा नए वेतनमान का एरियर, खाते में इतनी बढ़कर आएगी राशि

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर महू एसडीएम अक्षत जैन ने इस आशय का आदेश जारी किया है।प्रशासन ने जिले में प्रमुख पिकनिक स्थलों, नदियों और निस्तार घाटों पर जाना प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।इसके साथ ही इंदौर संभाग के सभी जिलों के नदियों के घाट और मछुआरों के नदी में आने जाने पर अगले 20 दिन तक रोक लगा दी गयी है, कमिश्नर और कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews