
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर पुलिस ने रविवार को हुए ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव हत्याकांड (Truck Driver Murder) का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि ओम प्रकाश की हत्या इसलिए कि गई थी कि वह न सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था बल्कि घर खर्च के लिए पैसे भी नही देता था। कुंडम थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साढ़ू भाई, जेठानी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ओमप्रकाश को साजिश के तहत साढ़ू राजेंद्र, बंटी व सत्यम घटनास्थल पर शराब पीने के बहाने ले गए थे वहां नशे में होने पर ओमप्रकाश के सिर, चेहरे व कनपटी पर चोट पहुंचा कर मार डाला था। फिर लाश को रोड पर डाल दिया था, जिससे यह एक्सीडेंट लगे। आरोपियों ने हत्या के बाद ओमप्रकाश के मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिया था। जबकि मोबाइल उठा ले गए थे। पुलिस ने मौके से स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से एक मोबाइल का कवर, एक सिमकार्ड बरामद किया है।
ये भी पढ़ें – मृत गायों से अमानवीयता : नगर परिषद के ट्रेक्टर से बांधकर शवों को घसीटा, CMO ने थमाया नोटिस
बता दें कि रविवार 14 तारीख की सुबह काराघाट व खैरी मड़ई कला गांव के बीच रोड पर ओमप्रकाश यादव का शव मिला था, सिर पर भारी वस्तु से तो कनपटी और गले पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाई गई थी। ओमप्रकाश के भाई ने बताया कि वह उमरिया निवासी है विवाह के बाद से ओमप्रकाश यादव मरकामन टोला मड़ई कला गांव में रहने लगा था।
ये भी पढ़ें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पीताम्बरा पीठ, माई के चरणों में झुकाया शीश
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

