जबलपुर: सीएम शिवराज के निर्देश पर हुआ सख्त एक्शन, यूरिया वितरण अनियमितता के मामले में FIR दर्ज

indore

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर संभाग (Jabalpur) में हुए यूरिया वितरण में अनियमितता के मामले में FIR दर्ज हो चुकी हैं। इस मामले में लार्डगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह प्रकरण जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बघेल की ओर से दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह 7 बजे सीएम शिवराज में बैठक बुलाकर इस मामले में जरूरी निर्देश दिए और FIR दर्ज करने की बात भी कही थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े… अशोकनगर: 9 साल बाद हत्या के आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा, जानें पूरा मामला

दरअसल, जबलपुर से मंडला, डिंडोरी और सिवनी जिले के कोटे का यूरिया सोसाइटी तक नहीं पहुंचा पाया था। सिवनी-मंडला-डिंडौरी के कोटे का 890 टन यूरिया लापता हो गया था। जानकारी मिलते ही इसकी जांच की गई। रिपोर्ट्स की माने तो इस संबंध में अब तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं की गई थी। जिसके खिलाफ सीएम ने बैठक रखी और जबलपुर के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होनें इस मामले में किसी को माफ ना करने के निर्देश भी दिए और आज ही FIR दर्ज कराने के लिए भी कहा था।

यह भी पढ़े… Teacher Recruitment: यहाँ निकली 1300 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

इस मामले में कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड के मार्केटिंग डायरेक्टर राजेन्द्र चौधरी, ट्रांसपोर्टर डीपीएमके फर्टिलाइजर के द्वारिका गुप्ता, रैक हैंडलर के स्टेट मैनेजर जयप्रकाश सिंह और अन्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 और भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409, 34 एवं 120-बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। जिसके तहत आगे जांच भी की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews