Teacher Recruitment: यहाँ निकली 1300 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शिक्षक के पद पर नौकरी (Teacher Recruitment) की तलाश कर कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर साबित हो सकती है। हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान गुजरात ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक स्पेशल शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 1300 है। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… IMD Alert : लो प्रेशर-मानसून की गति तेज, 17 राज्यों में 16 सितंबर तक भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

पात्रता और सैलरी

आवेदन करने लिए उम्मीदवारों के पास इस किसी भी क्षेत्र से एक डिग्री होना अनिवार्य होगा। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। वहीं नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 15,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 साल है।

यह भी पढ़े… Motorola लेकर आया है 3 धाकड़ स्मार्टफोन्स, Killer लुक ने बनाया लोगों को दीवाना, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसकी जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाईट पर अपडेट की जाएगी। वहीं उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई। अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews