जबलपुर : दो सगे भाइयों ने किया चचेरी नाबालिग बहन और दादी से रेप, लड़की की मौत

indore news

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में दो सगे भाइयों की करतूत सामने आई है जिन्होंने की ना सिर्फ अपनी चचेरी बहन बल्कि दादी के साथ भी दुष्कर्म किया। मामला राँझी थाना के श्मशान घाट के पास का है जहाँ रहने वाले दो सगे भाइयों ने मुंबई से आई अपनी चचेरी बहन के साथ गैंगरेप किया और फिर उसे इतना मारा की वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट के बाद दोनों भाई उसे ईलाज के लिए मेडिकल कालेज़ ले गए जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हों गई। घटना के बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर राँझी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या,रेप और पास्को एक्ट तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा अभी फरार है।

यह भी पढ़ें… खरगोन : नर्मदा के मोरटक्का पुल के पिलर में दरार, वाहनों की आवाजाही रोकी गई

पुलिस अधिकारी प्रदीप शेन्दे ने बताया कि नाबालिक मृतिका मुंबई मे रहती है। राखी मे मृतिका की दादी विमला देवी उसे मुंबई से जबलपुर ले आई थी। 19 अगस्त को मृतिका के चचेरे भाई आकाश और सूरज उसके साथ मारपीट करते हुए गैंग रेप करते हैं। मारपीट के दौरान मृतिका को गंभीर चोट आती है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। नाबालिक की मौत के बाद दोनों ही भाई अपनी दादी से सामान्य मौत बताकर मृतिका के शव को दफनाते हुए अंतिम संस्कार कर देते हैं।

यह भी पढ़ें…. बीसी के नाम पर लगभग एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

इधर मुंबई मे रह रहे पिता को जब पता चलता हैं कि उसकी बेटी की जबलपुर मे मौत हों गई हैं तो वह जबलपुर आते है। मृतिका के पिता श्रीकांत को संदेह होता है कि उसकी बेटी की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध है। लिहाजा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मिलकर नाबालिक के पिता इस पूरे घटनाक्रम में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। पनागर तहसीलदार की उपस्थिति में नाबालिक बच्ची का जमीन में दफन शव को पुनः निकाला जाता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आता है किआरोपी सूरज नेअपनी दादी के साथ भी रेप किया है। राँझी थाना पुलिस ने एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आकाश अभी भी फरार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews