गौरव दिवस : अश्लील गानों पर जनता संग जमकर थिरके अधिकारी, वीडियो वायरल, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

गौरव दिवस : अश्लील गानों पर जनता संग जमकर थिरके अधिकारी, वीडियो वायरल, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

खंडवा,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बता दें कि खंडवा में गौरव दिवस (pride day) 3 से 5 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम दिवस बुधवार को प्रातः 7ः30 बजे से नगर निगम चौराहे पर जुंबा डांस आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहरवासी जमकर थिरके। शहरवासियों से लेकर महिला ऑफिसर्स तक इन गानों पर झूम उठी। तेरी उमर है कर ले, गलती से मिस्टेक और दिल धड़काएं, लड़की आंख मारे गाने पर भी जमकर नाचा-कूदी हुई। कार्यक्रम के अंत मे जिला पंचायत सीईओ ने घर घर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।

[dgv_vimeo_video id=”736174213″]

ज्ञातव्य है कि 4 अगस्त को हरफनमौला किशोरकुमार के जन्मदिन को खंडवा के गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत 3 अगस्त को लेकर निगम तिराहे पर जुम्बा डांस से हुई। जुम्बा डांस में डीजे के गानों पर शहरवासी जमकर झूमे। खासकर, महिला ऑफिसर्स भी जुम्बा डांस में शामिल हुई।

यह भी पढ़े…BJP की रणनीति से घबराई Congress अब अपने पार्षदों को लेकर धार्मिक यात्रा पर 

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान गौड़, एस.डी.एम. श्री अरविंद कुमार चौहान सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र छात्राएं तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।वहीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कुशरे ने तिरंगे झंड़े की सुरक्षा के लिए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को संकल्प दिलाया।

हिंदू नेता स्टूडेंट आर्मी के अध्यक्ष माधव झा एवं स्टूडेंट आर्मी द्वारा इनका विरोध जताते हुए बोला गया है कि खंडवा में अश्लीलता फैलाने वाले इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो बच्चों को मोहरा बनाकर अश्लीलता बाजार में फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े…भारत में 5G सर्विस को लेकर आई बड़ी अपडेट, ये टेलीकॉम कंपनी अगस्त में शुरू करेगी 5जी सुविधा, यहाँ जानें

यह गौरव दिवस है या धिक्कार दिवस
भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा शिवपुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि खंडवा में गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम चौराहे पर जिला पंचायत सीईओ व नगर निगम कमिश्नर स्कूली बालक एवं बालिकाओं को अश्लील गाने पर कौन सा खंडवा का गौरव बढ़ाने की शिक्षा दे रही हैं। आगे उन्होंने मुख्यमंत्री को टैग करके इन अधिकारियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews