भारत में 5G सर्विस को लेकर आई बड़ी अपडेट, ये टेलीकॉम कंपनी अगस्त में शुरू करेगी 5जी सुविधा, यहाँ जानें

भारत में 5G सर्विस को लेकर आई बड़ी अपडेट, ये टेलीकॉम कंपनी अगस्त में शुरू करेगी 5जी सुविधा, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म हुई है और बहुत जल्द देश में 5जी सर्विस (5G Service) भी शुरू होने वाली है। नीलामी के कुछ दिनों बाद ही भारती Airtel ने बुधवार को एक नई घोषणा कर दी है। इस साल अगस्त में यह टेलिकॉम कंपनी देश में 5जी सुविधा शुरू कर सकती है। आज एयरटेल ने यह घोषणा की है है वो Ericsson, Nokia और Samsung के साथ भारत में 5जी सर्विस के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। बता दें की Ericsson और Nokia पैन इंडिया कंपनी है। यह घोषणा भी एयरटेल, नोकिया और Ericsson की बॉन्डिंग को दर्शाता है।

यह भी पढ़े… देश में बढ़ रहा Monkeypox का खतरा, इंदौर की महिला में दिखें इस वायरस के लक्षण! यहाँ जानें पूरा मामला

एयरटेल के सीईओ गोपाल वित्तल ने कहा है की, “हमे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है की हम अगस्त में 5जी सर्विस शुरू रॉल आउट करने जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा की हमारा एग्रीमेंट फाइनल हो चुका है और हम यूजर्स को बेस्ट 5जी सर्विस देने के लिए दुनिया के बेस्ट टेक्नोलॉजीकल पार्टनर्स के साथ काम करेंगे।” इसी के साथ उन्होनें कहा की 5जी भारत के लिए एक गेम चैन्जिंग मौका है, जो इंडस्ट्रीज़, इंटरप्राइजेज और सामाजिक अर्थव्यवस्था विकास को को बदल देगा। मल्टीपल पार्टनर्स के वजह से हम देश में बेहतरीन स्पीड वाली 5जी सुविधा दे पाएंगे।

बता दें की हाल ही में हुए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए का स्पेक्ट्रम अपने नाम किया। सुनील मित्तल की इस कंपनी ने 26GHz, 900MHz, 1800MHz, 2100MHz और 3300MHz के स्पेक्ट्रम को अपने नाम किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews