
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के हर शहर और जिले में लाडली बहन योजना का फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। अब तक हजारों लाडली बहन के फॉर्म भरे जा चुके हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी महिलाओं को अपना केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसे में एक महिला केवाईसी करवाने पहुंची तो उसके साथ धोखाधड़ी दुकान संचालक द्वारा की गई।
बताया जा रहा है कि किओस्क सेंटर पर केवाईसी करवाने पहुंची महिला के खाते से यह संचालक ने करीब 10 हजार रुपए निकाल लिए। महिला को पहले तो इस बात की भनक तक नहीं लगी लेकिन बाद में अगले दिन जब महिला ने अपना खाता चेक किया तो ये पता चला की उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपए गायब है। दरअसल, महिला शहडोल की रहने वाली है। ये मामला भी वहीँ का है।
Ladli Behna Yojana : ये है पूरा मामला
जब वह किओस्क सेंटर पर केवाईसी करवाने पहुंची तो उससे दस्तवेज मांगे गए। साथ ही उसकी फिंगर प्रिंट भी ली गई। ऐसे में दुकान संचालक ने बैंक से पैसे निकाल लिए। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का कहना है कि वह दुकान पर केवाईसी करवाने के लिए पहुंची तो उससे आधार कार्ड और समग्र आईडी मांगने के बाद फिंगर प्रिंट लिए गए।
इसी दौरान उसके खाते में से 10 हजार रुपए दुकान संचालक ने निकाल लिए। महिला को इस बात की खबर दूसरे दिन पड़ी। जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 10 हजार रुपए गायब है। जिसके बाद वह दुकानदार के पास पहुंचे तो दुकानदार ने 24 घंटे के अंदर पैसे वापस खाते में आने की बात कहकर उसे गुमराह कर दिया।
लेकिन जब महिला के खाते में पैसे नहीं आए तो वह थाने पहुंच गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी विनय सिंह द्वारा बताया गया है कि बस स्टैंड के पास सच्ची और सेंटर में रोहित गुप्ता नाम के युवक ने महिला के साथ धोखाधड़ी की महिला का नाम ममता गुप्ता है। उसके शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
