Indore News : सड़क पर अपनी ही मां को बेहरमी से पीटता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों का क्रोध काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग वीडियो को देखने के बाद सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि हजार, तीन हजार देने के साथ-साथ मां बेटियों को इज्जत दिलवा दो। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भी बीते दिन से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी मां को घर के बाहर बेहरमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो को इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदा नगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शख्स रोजाना अपनी मां की इसी तरह से पिटाई करता है। जानकारी के मुताबिक जिस शख्स ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की है उसका नाम सुरेश है। वहीं बूढ़ी महिला का नाम लीलाबाई है। वीडियो वायरल होने के बाद जब चंदन नगर थाना प्रभारी सुनील शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन इस मामले को लेकर शख्स की मां ने किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की।

[dgv_vimeo_video id=”836105017″]

अगर वह शिकायत करती तो प्रकरण दर्ज किया जा सकता था। अगर लीलाबाई का कोई रिश्तेदार भी इस मामले को लेकर शिकायत करेगा तो भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा बताया गया है कि जिस शख्स ने अपनी मां को बेरहमी से पीटा है उस पर कई एक्सीडेंट के केस दर्ज है। इतना ही नहीं उसकी कई महिलाओं के साथ झगड़े की शिकायत भी थाने में आ चुकी है। इस मामले को लेकर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews