Singrauli News: महिला का शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, 15 किमी पैदल चले परिजन, मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर को भेजा नोटिस

Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर मृत महिला के परिजनों द्वारा शव को खाट पर रखकर 15 किमी तक पैदल लेकर जाने का मामला सामने आया है। जिले के सरई थानाक्षेत्र के बांध पहाड़ गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। मृत महिला अपने गांव से मामा के यहां बतौर मेहमान आई थी।

परिजनों ने शव को उसके पैतृक गांव ले जाने केे लिये एंबुलेंसको फोन लगाया, पर एंबुलेंस नहीं मिली, तो परिजन शव को खाट पर लेकर 15 किमी दूर मृत महिला के गांव ले जाने के लिये आगे बढ़े। आधे से अधिक रास्ता तय करने के बाद घोघरा गांव के सरपंच ने खुद के वाहन से परिजनों व शव को उनके गांव तक पहुंचाया।

एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण उपजी इस अप्रिय परिस्थिति पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में कलेक्टर सिंगरौली से प्रकरण की जांच कराकर प्रतिवेदन मांगा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews