IPS Transfer 2024: मध्यप्रदेश में हुआ 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DIG बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer

MP IPS Transfer 2024: मध्यप्रदेश में 9 जुलाई मंगलवार को देर इंडियन पुलिस सर्विस के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। तबादले का आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा।

दो डीआईजी को मिली नवीन पदस्थापन 

डी.कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को एएसएफ में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल बनाया गया है। इससे पहले वह एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी।

विजय भागवानी को मिली ये जिम्मेदारी

एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर कार्यरत विजय भागवानी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है।

सिवनी के एसपी बदले

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंघ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर कार्यरत थे।

mp ips transfer
mp ips transfer
mp ips transfer
mp ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews