बीजेपी ने मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किए ऑब्जर्वर, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

mp bjp observer list

MP News: भाजपा ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। जबलपुर, सीधी, मुरैना, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और दमोह लोकसभा वार क्षेत्र के लिए ऑब्जर्वर की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कर दी है।

कैलाश विजयवर्गीय को मिली छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी

बीजेपी राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजीवर्गीय और विनोद गोटिया को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी सीएम को मिली यहाँ की जिम्मेदारी

दमोह लोकसभा क्षेत्र की रिपोर्ट एमपी के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ-साथ आलोक संजर लेंगे।

ऑब्जर्वर की लिस्ट-

  • मुरैना क्षेत्र वार ऑब्जर्वर के रूप में भारतीय जनता पार्टी से राजेन्द्र शुक्ल और हेमंत खंडेलवाल को नियुक्त किया है।
  • सीधी लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी अजय विश्नोई और संपतिया उईके को मिली है।
  • जबलपुर लोकसभा वार क्षेत्र की बागडोर गोपाल भार्गव और इन्दर सिंह परमार को सौंपी गई गई।
  • नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर के रूप में राकेश सिंह और अर्चना चिटनिस को पार्टी ने नियुक्त किया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews