
MP News : मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बड़ा कदम चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने मंदसौर और नीमच जिले के प्रभारी बदले हैं और नीमच के जिला प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा को हटाकर नूरी खान को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, मंदसौर जिले के प्रभारी मुजीब कुरैशी को हटाकर अर्चना जायसवाल को जिले की कमान सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्देशानुसार सौंपी कमान
बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार दोनों महिलाओं को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इसे लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि मुजीब कुरैशी और चंद्रशेखर शर्मा को प्रदेश संगठन द्वारा दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार श्रीमती नूरी खान जी को नीमच जिले का प्रभारी एवं श्रीमती अर्चना जायसवाल जी को मंदसौर जिले का प्रभारी मनोनीत किया गया है।@NooriKhanINC @archanaj_mp pic.twitter.com/CK146lY2ct
— MP Congress (@INCMP) April 24, 2023
नूरी खान ने किया ट्वीट
इधर, कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए लिखा कि, “चुनावी वर्ष में इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिये प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का शुक्रिया। आगे उन्होंने लिखा कि, “नीमच प्रभारी के रूप में संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और पूरी ईमानदारी से कार्य कर आपकी और कार्यकर्ताओं की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूँगी !”
चुनावी वर्ष में इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिये आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री @OfficeOfKNath जी का शुक्रिया नीमच प्रभारी के रूप में संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और पूरी ईमानदारी से कार्य कर आपकी और कार्यकर्ताओं की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूँगी ! pic.twitter.com/LCKMsHulFk
— Noori Khan (@NooriKhanINC) April 24, 2023
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

