MP News : पूरी मशक्कत के बाद भी टूट गया कारम नदी पर बना बांध, गांवों के लिए बनी खतरे की घंटी

mp news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP News) के धार (Dhar) स्थित कारम नदी पर बने बांध (MP Karam River Dam Leakage) से जुड़ी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूरी मशक्कत के बाद भी ये बांध नहीं बच पाया और आज टूट गया। जिसका वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखने के बाद गांवों की हालत क्या है इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। पानी का बहाव इतना तेज है कि हालत चिंताजनक बने हुए है। इस बांध को बचाने के लिए पूरी मेहनत की गई। पहले ही यहां बांध के निचले हिस्सों में बसे 18 गांवों को खाली करवा लिया गया। अभी सेना की मदद से पूरा मोर्चा संभाला जा रहा है।

आर्मी के साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन के लोग लगातार गांव वालों को समझाने की कोशिश कर रहे है साथ ही कह रहे है कि वह अपना घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चलें। इसके लिए बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बस की सुविधा भी है। लेकिन कई सारे गांव वाले अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं है।

Must Read : 2 साल बाद MS Dhoni ने बदली इंस्टाग्राम प्रोफाइल, गर्व से चौड़ा हुआ सभी का सीना

सीएम शिवराज सिंह ने मंत्रालय से लिया जायजा –

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नियंत्रण कक्ष में एक विशेष बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने धार जिले की धरमपुरी तहसील में कारम मध्यम से जनता को निर्देश दिए। और उनकी सुरक्षा की बात की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से खतरे में आए गांव के लोगों को अन्य जगह ले जाएं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews