
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Panchayat Election:- मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव नजदीक है। इसकी घोषणा पहले हो चुकी थी की इस साल प्रदेश में पंचायत चुनाव EVM के माध्यम नहीं बल्कि मतपत्रों के जरिए की की जाएगी। बता दें अब तक पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस बार पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। वॉटर्स को अपने पसंद अनुसार मतपत्रों का रंग चुनकर मतपेटी में डालना होगा। मतपत्रों के रंगों को निर्धारित करने का कारण मतदाताओं को कोई भी कन्फ़्युजन से दूर रखना होता है।
यह भी पढ़े… Police Recruitment: यहाँ 1666 पदों पर निकली भर्ती, जाने आयु, पात्रता और चयन प्रक्रिया
आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अलग-अलग पदों और विभाग के लिए अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।
- पंच पद- सफेद
- सरपंच- नीला
- जनपद पंचायत सदस्य- पीला
- जिला पंचायत सदस्य- गुलाबी
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

