Police Recruitment: यहाँ 1666 पदों पर निकली भर्ती, जाने आयु, पात्रता और चयन प्रक्रिया  

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Police Recruitment:- पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने 1666 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है। 1410 वैकेंसी  कॉन्स्टेबल पोस्ट और 256 वैकेंसी महिला कॉन्स्टेबल पद के लिए है। आवेदन 29 मई, 2022 से शुरू होंगे और 27 जून,2022 को समाप्त हो जाएंगे। आवेदन में सुधार की तारीख 1 जुलाई से 7 जुलाई है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का माध्यमिक परीक्षा पश्चिम बंगाल से या किसी अन्य बोर्ड से पास करनी जरूरी होगी। 18 वर्ष के युवा भी आवेदन कर सकते है। 27 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। उम्मीदवारों का चयन 5 परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। अंतिम चरण इंटरव्यू है।

यह भी पढ़े… CBSE : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, इंटरनल असेसमेंट-प्रैक्टिकल परीक्षा अंक पर बड़ी अपडेट, मिलेगा लाभ

अधिक जानकारी के उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए 170 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। सिर्फ एससी और एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 20 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews