MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 145 ASI का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

मध्यप्रदेश में 145 सहायक उपनिरीक्षकों को उप निरीक्षकों का कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है। आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
police transfer

MP Police Transfer: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 145 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने 28 जून शुक्रवार को आदेश भी जारी किया है। जिसके मुताबिक पुलिस बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद का “कार्यवाहक प्रभार” सौंपा गया है। कार्यवाहक प्रभार ग्रहण करने की तारीख से ही एएसआई कार्यवाहक तौर पर उच्च पद का प्रभार मान्य किया जाएगा। इन पुलिस कर्मियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर वर्किंग चार्ज दिया गया है। कार्यवाहक उप निरीक्षक पद का प्रभार ग्रहण करने के बाद कार्यवाहक प्रभार वाले अधिकारियों को कार्यवाहक पद के सभी आधिकार और दायितत्व मिलेंगे।

जिला इंदौर शहर के 3 एएसआई को एसआई कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है, इनके नाम रुपलाल, अनिल कुमार मुजाल्रदे और दिनेश कुमार हैं। वहीं मुरैना के तीन सहायक उपनिरीक्षक अश्व कुमार भगत, गुलाब सिंह और घीरज सिंह को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल शहर के एएसआई योगेंद्र सिंह यादव को एसआई कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है।

भोपाल शहर के अन्य 16  उपनिरीक्षकों को भी नवीन पदस्थापना मिली है। इस लिस्ट में भारत सिंह मीना, राजराज सिंह बघेल, रामसजीवन, उमेश कुमार मिश्रा, राधेलाल पन्द्रे, मिथलेश त्रिपाठी, प्रीतम सिंह अहिरवार महिपाल सिंह भदौरिया, शुकूल सिंह कुडापे, लम्मू सिंह कशुराम, धनराज सिंह धुर्वे, शिवनारायण साहू, भूरे खां, आशाराम, अलखराम, नन्दकिशोर, विनोद कुमार पांडे, पंचराज चौबे, रामदेनी शर्मा, रामसेवक शर्मा, कमलेन्द्र सिंह चौबे, मीना बड़ा और राजेश तिवारी के नाम शामिल हैं।

दतिया में मनोज बाथम, उज्जैन जिला में कन्हैयालाल मचार, सीहोर जिआ में राजकुमार यादव, मंडला जिला में नरेंद्र उइके, रीवा में अनंत विजय सिंह, नीमच में रुफिना टोप्पो और को विदिशा में रघुपति सिंह यादव एसआई कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है। स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है।

police transfer
police transfer
police transfer
police transfer
police transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews